मारपीट में चली गोली, तीन पीएमसीएच रेफर

0
3496

बक्सर खबर : नावानगर थाना के बुढ़ैला गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। विवाद की वजह बना खेत में ट्रैक्टर ले जाना। भरत पांडेय अपने खेत की जुताई करने जा रहे थे। संतोष राय व उनके पक्ष के लोगों ने उन्हें रोका। आपका ट्रैक्टर जाएगा तो हमारी फसल बर्बाद होगी। इस कारण से विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जमकर लाठी चली। दोनों पक्ष के सात लोग घायल हुए। राय पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि भरत पांडेय के लोगों ने गोलियां भी चलाई हैं। हालाकि गोली से कोई घायल नहीं हुआ है। सभी को डंडे की चोट आयी है। गंभीर रुप से घायल भरत पांडेय, विरेन्द्र पांडेय व संतोष राय को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। अन्य घायलों में सुबोध कुमार पांडेय, शैलेश राय, छोटक राय, महंत राय का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here