बक्सर – माया देवी मुख्य पार्षद, बबन सिंह उप पार्षद निर्वाचित

0
5859

बक्सर खबर : नगर परिषद बक्सर के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न हो गया है। निर्वाचन अधिकारी मोबिन अली अंसारी ने बताया मुख्य पार्षद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें वार्ड तीन की पार्षद माया को 18 मत प्राप्त हुए। उनकी प्रतिद्वंदी गीता देवी को 12 मत मिले। इस दौरान गीता देवी को मत देने वाले दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की। जिसके कारण उन्हें चौदह की जगह 12 मत ही मिले।

वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 23 के पार्षद इन्द्रप्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह व वार्ड 9 के पार्षद शशी गुप्ता दावेदार थे। बबन सिंह को 23 मत मिले। शशी गुप्ता को 8 मत मिले। इस मतदान की प्रक्रिया में भी एक मत अवैध करार दिया गया है। डीडीसी मोबिन अली के अनुसार कुल 34 पार्षदों में से 32 ने ही मतदान में हिस्सा लिया। वार्ड संख्या 12 व 32 के पार्षद मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने ही नहीं पहुंचे। इस परिणाम की संभावना बक्सर खबर ने पहले ही व्यक्त कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here