मायके जा रही महिला की मौत, परिवार में कोहराम

0
1009

बक्सर खबरः ट्रेन से गिर कर महिला की मौत। घटना शुक्रवार सुबह दानापुर-मुगलसराय रेल मंडल के टुड़ीगंज स्टेशन के पास घटी। इसकी पुष्टि बक्सर जीआरपी प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने की। उन्होने कहा  डुमरांव व टुड़ीगंज के बीच अप लाइन में पोल संख्या 644/9 के पास महिला की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने लाश को कब्जे में लिया। महिला की पहचान नावानगर थाना के गिरीधरबरांव निवासी प्रिती देवी(30) पति मनोज साह के रूप में हुई। उसके पास से बरामद पहचानपत्र से यह जानकारी मिली। जिसकी सुचना परिजनों को दे दी गयी। वही परिजनों के अनुसार मृतका अपने मायके के लिए घर से निकली थी। लेकिन, अनहोनी की खबर आ गई। प्रीति की मौत से मायके और ससुराल दोनों जगह कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here