मान सिंह व जयचंद न बने आओ हम सब साथ चलेः युवराज

0
257

बक्सर खबरः रविवार को क्षत्रिय महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पकड़ी खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योय एवं प्रद्यौगिकी मंत्री जय कुमार सिंह व डुमरांव राजपरिवार के युवराज चंद्रविजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। युवराज ने कहा कि अब हमें सुख हो या दुख हर मौके पर एकजुट रहना होगा। नही तो वर्तमान पदृष्य में हम खुद एवं डुबाते जा रहे है। अहम् को छोड़ कर आओ साथ चले। कुछ लोग हम में से मानसिंह व जयचंद बन कर अपनों को ही नुकसान किया है। पर अब ऐसा न करे। इस मौके पर बबन सिंह, रमता सिंह, नागदेव सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों अतिथों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here