मानव श्रृंखला में दुर्घटना, बच्ची घायल

0
1059

बक्सर खबर : जिसका डर था वही बात हो गई। शनिवार को मानव श्रृंखला के दौरान चौगाई प्रखंड मुख्यालय के पास छात्रा अंशु कुमारी घायल हो गई। उसे बाइक वाले ने टक्कर मार दी। तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौगाई ले जाया गया। सूचना मिलते ही वहां जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर मिश्रा पहुंचे। डाक्टरों से उन्होंने बता की। उनके अनुसार चोट मामुली थी। वह स्वस्थ्य है। सूत्रों के अनुसार अंशु प्राथमिक विद्यालय यादव टोला की छात्रा है। उसकी मां हिरसालो देवी एमडीएम बनाती हैं। उन्हीं के साथ वह श्रृंखला में पहुंच गई थी। इसी बीच बाइक वाले ने उसे टक्कर मार दी। वहीं दूसरी तरफ इसी प्रखंड क्षेत्र में सुशीला कुमारी वर्ग नवम उच्च विद्यालय मुरार, रोहीत कुमार, रानी कुमारी दोनों वर्ग पांच, निभा कुमारी वर्ग सात सभी मध्य विद्यालय वैदा की तबीयत खराब हो गई। इन सभी बच्चों को भी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

अस्पताल ले जायी गई अन्य छात्राएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here