मानवाधिकारों की नहीं होनी चाहिए अनदेखी : अरुंधति

0
712

बक्सर खबर : बदलते परिवेश में हर जगह मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। आम जीवन में इसके प्रति जागरुकता नहीं होने से हर व्यक्ति कहीं न कहीं छला जाता है। लेकिन अगर वह इसकी जानकारी रखे तो अपना बचाव व दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। यह बातें मानवाधिकार की जानकार अरुंधति कुमारी पांडेय ने बक्सर खबर को दी। उन्होंने कहा समाज सेवा से जुड़े लोगों को यह प्रयास करना चाहिए मानवाधिकार की शिक्षा व जानकारियों का विस्तार हो।

हर व्यक्ति को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक अधिकारों को जानने का हक है। ताकि उसका कोई हनन न कर सके। मानवाधिकार संरक्षण कहा है सभी को संगठन बनाने, जातिवाद मिटाने, भेदभाव मिटाने का अधिकार प्राप्त है। यह संस्था विश्व के कोने-कोने में फैली है। इसके तहत मानव के संपूर्ण अधिकार को शामिल गया है। इस लिए सभी को सजगता से अपने अधिकार के प्रति जागरुक रहना होगा। मानवाधिकार से जुड़े विषय पर हमारे साथ विशेष जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर की अरुद्धति पांडेय ने कहा मैने बहुत से लोगों को जानकारी के आभाव में परेशान होते देखा है। यही सोच कर मैेने इस विषय को चुना। कोई भी व्यक्ति चाहे तो वह आवेदन देकर अपने लिए मानवाधिकार संगठनों से मदद ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here