मानवता शर्मसार: दहेज के दरिंदों ने बहू को जिंदा जलाया

0
3011

बक्सर खबरः दहेज के दरिंदों ने विवाहिता को जिंदा जलया। घटना गुरूवार की रात इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जमुआव गांव की है। जब दहेज लोभियों ने अपनी ही बहू की हत्या कर जला दिया। इसकी सूचना गांव वालों के द्वारा लड़की के पिता धनसोई थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी सिपाही पासवान को दी गई। सिपाही ने पहुंच कर अपनी बेटी की मौत की सूचना पुलिस वालों को दी। मृतका के पिता के अनुसार अपनी बेटी मंतूरना देवी(25) की शादी जमुआंव निवासी अखिलेश पासवान से साल 2011 में धूम-धाम से हिन्दू रिति-रिवाज के अनुसार की थी।

परन्तु शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। समय के साथ 2 लड़की और एक लड़का हुआ। हमलोगों को उम्मीद थी कि समय के साथ सुधर जाएंगे। परन्तु ऐसा नहीं हुआ। दहेज की कीमत अाज आज मेरी बेटी को जान देकर चुकानी पड़ी। थानाध्यक्ष मो. शमीम अहमद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ अभी लिखित शिकायत नहीं दी गयी है। जिससे मामले का खुलासा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here