मानवता शर्मसारः गूंगी युवती बनी मां, चाचा ने बनाया हवस का शिकार

0
1487

बक्सर खबरः मानवता इस कदर शर्मशार हो सकती है कि सुन कर रूह कांप उठे। जी एक ऐसा ही मामला डुमरांव थाना के नंदन गांव का है। जहां मानवता ने सारी हदे तोड़ रिश्ते को कलंकित कर दिया। एक चाचा ने गूंगी भतीजी को हवस का शिकार बनाया था। उस अभागी युवती ने बुधवार की रात सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। यह वाकया 27 मई को 2016 को महिला थाना पहुंचा था। मेडिकल जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुयी थी। लड़की के मां के शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें लड़की पुजा (काल्पनिक नाम) ने अंगुली के इशारे से आरोपी की पहचान की थी। इस आरोप में 3 जून को विनोद कुमार महतो को जेल भेज दिया गया था। डाक्टर के अनुसार मां व बच्चा दोनो स्वस्थ है। इसकी पुष्टी महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने की कहा कि आरोपी शादीशुदा है और इसके बाल बच्चे है। पीड़ित की मां को इसकी जानकारी मई में उस वक्त हुई जब उसका गर्भ पेट देखकर समझ में आने लगा। जांच हुई तो पता चला कि यह बहुत पहले से ऐसा करता था। बच्चे के जन्म के बाद अब उसके डीएनए टेस्ट की मांग भी उठेंगी। क्योंकि जेल में बंद उसके चाचा का कहना है कि उसने ऐसा नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here