महिला फुटबाल – चार टीमों ने दर्ज की जीत

0
192

बक्सर खबर : राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरे दिन कुल चार मैच खेले गए। दो खेल किला मैदान एवं दो दल सागर खेल मैदान में संपन्न हुए। पहला गेम खगडिय़ा और सुपौल जिले के बीच हुआ। इसमें खगडिय़ा ने 1-0 से मैच जीत लिया। दूसरा गेम सितामढ़ी और समस्तीपुर के बीच हुआ। जिसमें समस्तीपुर ने 1-0 से जीत दर्ज की। दलसागर में पहला मैच कटिहार और भागलपुर की टीम के बीच हुआ। इस रोचक खेल में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ट्राई ब्रेकर में कटिहार ने 7-6 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला नालंदा और जमुई के बीच हुआ। सकेंड हाफ तक कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद नालंदा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए संजू, भारती, मोनी और सोनी ने बारी-बारी से एक एक गोल दागकर 4-0 के अंतर से मैच जीत लिया। यह चारों टीमें अंतिम चार में प्रवेश कर गयी है। यह प्रतियोगिता 14 जनवरी तक चलेगी। उसी दिन इसका फाइनल होगा।

add new year
add new year

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here