महिला दिवस पर मुखिया को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

0
9180

बक्सर खबर : जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम गाडऩा शुरु कर दिया है। प्रशासन जिला स्थापना दिवस पर कीर्तिमान बनाने में जुटा है। उससे पहले ही जिले की एक मुखिया ने अपना परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा दिया है। चक्की प्रखंड के जवही पंचायत मुखिया उर्मिला देवी का चयन स्वच्छता कार्य के लिए हुआ है। इस कार्य के लिए बिहार भर से ढ़ाई हजार लोगों का नाम केन्द्र सरकार को भेजा गया था। जिसमें बिहार से इकलौती महिला मुखिया का चयन हुआ।

जिन्हें आठ मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा अन्य पांच महिलाओं का चयन भी हुआ है। जो इस समारोह में शामिल होंगी। इनमें चौसा प्रखंड के बनारपुर की मुखिया जायसा देवी, केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत की मुखिया अनामिका पांडेय, राजपुर की दो आंगनबाड़ी कर्मी लिलावती देवी व सुधा कुमारी का नाम शामिल है।
क्यों मिला पुरस्कार
बक्सर : चक्की प्रखंड की जवही पंचायत गंगा के किनारे बसी है। यहां कुल 8 वार्ड हैं। आबादी लगभग 15 हजार है। गंगा एक्शन प्लान के तहत जिले में इस पंचायत ने सबसे पहले स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल किया। यहां 1700 परिवारों ने शौचालय का निर्माण कराया। इस बीच दिल्ली से टीम सर्वेक्षण के लिए आई। उसने इस पंचायत को सबसे उपयुक्त माना। जिसके परिणाम स्वरुप उर्मिला देवी का चयन हुआ। मुखिया ने अंग्रेजी विषय ये स्नातक किया है। उनके पति जय प्रकाश यादव सी आई एस एफ में कार्यरत हैं। उनकी लगन एवं प्रयास से प्रभावित टीम ने जिला प्रशासन द्वारा नामित महिला प्रतिनिधियों में उन्हें सबसे उपयुक्त पाया।
बिहार के लिए है गौरव की बात : डीएम
बक्सर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए जिले की महिला मुखिया को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर डीएम रमण कुमार ने उन्हें बधाई दी है। बक्सर खबर से हुई बातचीत में डीएम ने कहा इससे पूरे बिहार में बक्सर का मान बढ़ा है। महिला दिवस कार्यक्रम में वह भाग लेने जाएं। इसके लिए चक्की बीडीओ योगेन्द्र पासवान को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here