महिला की गोली मार हत्या

0
1186

बक्सर खबर : गोलंबर से जासो होते नदांव जानी वाले मुख्य पथ से शनिवार की शाम महिला की लाश बरामद की गयी है। ग्रामीण की सूचना पर वहां पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। जांच के दौरान यह देख लोग दंग रह गए कि उसके सर में गोली मारी गयी है। हरे की रंग की साड़ी में सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान नहीं हो सकी। उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस की माने तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कहीं और हुई है। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। क्योंकि घटना स्थल पर खून के निशान बहुत पाए गए हैं। अगर हत्या यहां हुई होती। तो आस-पास खून जरुर फैला होता। वैसे लाश की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here