महिला का सम्मान, शौचालय का निर्माण

0
465

बक्सर खबर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरुक करने का जिम्मा बेटियों ने उठाया है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय चौसा पर इसका श्रीगणेश उनके ही हाथों हुआ। चौसा पहुंची वरीय उप समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने हाई स्कूल की छात्राओं को इसके लिए प्रेरित किया। बालिका उच्च विद्यालय पहुंच उन्होंने दसवीं कक्षा की छात्राओं से बात की। महिला का सम्मान, शौचालय का निर्माण। इस नारे की याद दिलाते हुए उन्होंने बच्चियों को इसके लिए आगे आने की बात कही। आखिर कब तक हम खुले में शौच के लिए जाएंगे। सबसे अधिक परेशानी किशोरियों और महिलाओं को उठानी होती है। यह कहां की मर्यादा है। घर के लोगों के सामने घुंघट में रहो। पूरे समाज के सामने सड़क पर शौच करो। अगर बेटियां इससे निजात दिलाने का संकल्प लें तो हर समस्या का निदान संभव है। आप अपने घर वालों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें। सरकार इसके लिए सहायता राशि उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर चौसा बीडीओ व शिक्षा पदाधिकारी परमानंद उपस्थित रहे। बच्चियों ने हाथ में लोहिया स्वच्छता अभियान की तख्तियां भी ले लोगों को जागरुक करने के लिए संचलन भी निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here