मवेशी को बचाने के चक्कर में डूब गया युवक

0
792

बक्सर खबरः नदी में डूबने से छात्र की मौत हो गयी। यह घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के देवकुल गांव में पश्चिमी छोर पर गुरूवार को 11ः40 में घटी। जब गाय खुंटा तोड़ कर भागने लगी तो युवक उसे पकड़ने के लिये पिछे दौड़ा। तभी गाय पास के धर्मावती नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तो वह नही पकड़ सका। खुद डूब गया। घटना की सूचना पा लोग दौड़े परन्तु उस होनहार छात्र को बचा न सके। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस और ग्रामीणों मिल कर शव की तलाश कर रहे है। परन्तु खबर लिखे जाने तक शव नही मिल सका है। मृत छात्र की पहचान देवकुली निवासी द्वारिका मिश्र के पुत्र रवि मिश्र(20) के रूप में हुयी है। रवि बीए पार्ट-2 का छात्र था। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष दया नंद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अभी शव नही मिला है। शव की खोज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here