मनायी गयी मौलाना अब्दुल कलाम की जयंती

0
400

बक्सर खबर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के महान नेता अब्दुल कलाम आजाद की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी। शहर के पुस्तकालय रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन का अलख जगाने वाले मौलाना साहब अखंड भारत के सबसे मुखर नेता थे। देश उनको हमेशा याद करेगा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय पांडेय, जमाल अली, करुणानिधि दुबे, सत्यानंद मिश्र, स्नेहाशिष वद्र्धन, अंशु तिवारी, अनुराग द्विवेदी, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संजय दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here