मनचलो ने युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

0
864

बक्सर खबरः पांच युवकों ने एक अकेले को जमकर पीट दिया। घटना मंगलवार की सुबह नयाभोजपुर ओपी के नोनियाडेरा की है। घायल मुनु चैधरी ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मुनु के अनुसार प्रतिदिन की तरह वह अपनी आॅटो लेकर स्टेशन के लिए घर से निकला। तभी पांचों युवकों ने उसे घेर हमला बोल दिया। घटना के पीछे शोहदों का हाथ है। पी‍डित ने अपनी शिकायत में ओम प्रकाश चैधरी पर आरोप लगाया है। दोन दिन पूर्व उसके घर की लड़की को छेड़ रहा था। इसकी शिकायत उसके पिता से की। उसने अपने दोस्त बव्लु चैधरी, राजा चैधरी, राकेश चैधरी, लालजी चैधरी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीडित का बयान दर्ज कर उपचार के लिए अस्पतला भेजा। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की। उन्होनें ने कहा कि आरोपी युवकों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी नामजद छीछोरे स्वभाव के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here