मतवाले ट्रक ने पांच जगह मारी टक्कर, पुलिस वालों की बची जान

0
2445

बक्सर खबर : हैपी न्यू ईयर की शाम पांच थानों की पुलिस को इलकौते ट्रक ने छका कर रख दिया। उसने एक नहीं पांच जगह टक्कर मारी। उसका पीछा कर रही पुलिस को भी रास्ते से हटना पड़ा। दो मर्तबा तो ऐसा हुआ मानों वह पुलिस वालों के उपर से ही गुजर जाएगा। डर के मारे सभी भाग खड़े हुए। अंतत: उसकी टक्कर ट्रैक्टर से हो गयी। ट्रक अपने आप खड़ा हो गया। ट्रैक्टर के भी परखच्चे उड़ गए। ट्रक का चालक मुन्ना सिंह गिरफ्तार हो गया। यह वाकया रविवार की रात डुमरांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। घटना की कहानी नावानगर पुलिस ने बयां की। उसने बताया कि यह ट्रक सासाराम से गिट्टी लादकर चला था। चालक ने शराब पी रखी थी। पहली टक्कर उसने बिक्रमगंज में ठेले को मारी। वहां एक की जान जाते-जाते बची। वहां की पुलिस ने दावथ थाने का सूचना दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। वहां भी उसने ऐसे ट्रक दौड़ाया कि पुलिस वाले भाग जान बचाकर भाग चले। वहां की पुलिस ने नावानगर थाने को सूचना दी। यहां की पुलिस ने भी ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक ने वहां भी गाड़ी इतनी तेज निकाली कि सड़क किनारे बने मंदिर की सीढ़ी से टकराया। वह भी टूट गयी। उससे आगे बासुदेवा ओपी की पुलिस ने भी रोकने का प्रयास किया। पर किसी का साहस नहीं हुआ उसे रोके। मदस्त हाथी की तरह लहराता ट्रक डुमरांव शहर में दाखिल हुआ। वहां थाने के पास बिक्रगंज के सच्चीदानंद दुबे का ट्रैक्टर खड़ा था। जिससे वह जा टकराया। यहां ट्रक ने जवाब दे दिया। थाने से महज कुछ दूरी पर घटना हुयी। पुलिस ने मौके से तुरंत चालक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक बिक्रमगंज निवासी बबलु सिंह का है। जो सासाराम से गिट्टी लेकर बक्सर आ रहा था। संयोग ही रहा कि पांच दुर्घटना में कहीं किसी की जान नहीं गयी।

नावानगर में टूटी मंदिर की सीढी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here