मतगणना : प्रखंडवार एक पंचायत का परिणाम ही आया सामने

0
2985

बक्सर खबर : पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को तय समय से शुरु हुई। बावजूद इसके शोर शराबे के कारण प्रशासन ने प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पंचायत की ही अधिकारिक घोषणा की। वैसे कहीं -कहीं दो मुखिया का परिणाम भी सामने आया। जो नतीजे मिले हैं उनके अनुसार बक्सर प्रखंड में कमरपुर पंचायत से अनिता देवी 945 वोट पाकर विजयी रहीं। प्रतिद्वंदी सरिता देवी को 741 मत मिले। करहसीं पंचायत से नाटा सिंह मुखिया चुनाव जीत गए हैं। चौसा प्रखंड की बनारपुर पंचायत से जैसा देवी 1648 वोट पाकर विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंदी शांती देवी को 522 मत मिले। इटाढ़ी के हकिमपुर पंचायत से तीसरी बार ओंकार नाथ राय 1177 मत पाकर विजयी रहे। दूसरे स्थान पर विनोद सिंह रहे। राजपुर प्रखंड के बारूपुर पंचायत का परिणाम पेंडिग रहा। जबकि सगरांव-मंगरांव से शैलेन्द्र उर्फ बबलू सिंह चुनाव जीत गए। इसकी अधिकारिक घोषणा कल होगी। केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत से अनामिका पांडेय 1329 वोट पाकर विजयी रहीं। 780 तम पाकर पुष्पा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। चौगाई प्रखंड की खेवली पंचायत से पिंटू सिंह 1622 मत पाकर विजयी रहे। 715 मत पाकर शिवजी राम दूसरे स्थान पर रहे। नावानगर प्रखंड की सिकरौल पंचायत से विभोर कुमार दुबे 1622 मत पाकर विजयी हुए। 1093 मत पाकर बैजनाथ सिंह दूसरे स्थान पर रहे। डुमरांव के चिलहरी पंचायत से बबिता देवी 1108 मत पाकर विजयी रहीं। 1012 मत पाकर विभा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। ब्रह्मपुर के गायघाट से धर्मावती देवी 982 मत पाकर विजयी रहीं। 922 मत पाकर हरेन्द्र प्रताप दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रखंड की निमेज पंचायत से राजेन्द्र प्रसाद उर्फ मिंटू ििवजयी रहे। इसकी अधिकारिक घोषणा समय रहते नहीं हो पायी। सिमरी प्रखंड के केशोपुर पंचायत से संतोष वर्मा 1463 मत पाकर विजयी रहे। मीना देवी 866 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। इस पंचायत से सरपंच पद पर संजय कुमार मिश्रा 2179 मत पाकर विजयी रहे। चक्की प्रखंड की चक्की पंचायत से धर्मराज चौधरी 1700 मत पाकर आगे चल रहे हैं। उनके पीछे 1500 सौ मत पाकर शिवजी लगे हुए हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा अभी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here