मचा कोहरामः सर्पदंश से किसाान की मौत

0
3455

बक्सर खबरः सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। घटना अद्यौगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव की है। मृतक नागेन्द्र उर्फ फतेह यादव(38) पिता मदन यादव धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। उसी समय पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ। तभी उसने देखा की सांप है। खेत में काम कर रहे और किसानों से इस बारे में बताया।

लोगों ने आनन-फानन में उसे प्रतापसागर मेथोडिस्ट अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को एक लड़का व एक लड़की है। जिनका रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक का दाहसंस्कार कर दिया है। वही समाजिक कार्यकर्ता धनजी पाण्डेय ने मृतक के असहाय परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here