मचा कोहरामः बधार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

0
3067

बक्सर खबरः राजपुर में पेड़ से लटका युवक की हत्या कर दी गयी। घटना शनिवार अहले सुबह पलियां गांव की है। जब सुबह लोग खेतों में जाने के लिए निकले तो देखा की पेड़ से कुछ लटका हुआ है। जब नदीक पहुंचे तो देखा गांव के युवक का शव है। देखते-देखते गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई।

उसके परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल लेकर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा। युवकी पहचान मुन्ना प्रजापति पिता सुदर्शन प्रजापति के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मुन्ना शुक्रवार शाम 7:30 बजे घर से घुमने के लिए निकला परन्तु घर नही पहुंचा। खोजबीन हो रही थी। उसी दौरान यह सूचना मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के लिखित शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिर्पोट आने के बाद हत्या का खुलासा हो पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here