मचा कोहरामः नव हुए बेघर, जल गया लाखों का समान, गई दो जान

0
4198

बक्सर खबरः भीषण आगलगी में लाखों की संम्पति राख हो गई। दो मवेशियों की जान भी चली गई। घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे की है। जब सिमरी अंचल के सहियार गांव के पुरानी भठ्ठी के पास मुनीलाल पासवान के घर से आग की लपटें निकलने लगी। लोग कुछ समझ पाते एक-एक कर नव झोपड़ीनुमा घरों को आग ने जद में ले लिया। एक तो सूर्य की तपती धूप उपर से पछिया हवा ने घी का काम किया। जिससे मुनीलाल पासवान की देा पाड़ी जल कर मर गई। एक बुरी तरह झूलस गई। सतीश ठाकुर की गाय झूलस गई। सुरेश शर्मा की फर्नीचर की दुकान राख हो गई।

इनके अलावे बलिराम पासवान, सुरज पासवान, तितिय पासवान, रंजन पासवान की झोपड़ीनुमान मकान में हजारों का समान राख हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी सह डुमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि अगर गांव के युवक मौके पर पहुंच तत्परता नही दिखाते तो पुरा इलाका ही साफ था। दमकल तो दो घण्टे बाद पहुंचा। उन्होनें कहा कि पीडित परिजनों का सबकुछ जल कर राख हो गया। इसलिए प्रशासन से इंदिरा अवास देने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here