मचा कोहरामः डाक्टर ने ले ली महिला की जान

0
3589

बक्सर खबरः झोलाछाप डाक्टर ने ले ली महिला की जान। घटा इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसांव खुर्द गांव की है। शनिवार की शाम गांव के ही डाक्टर सत्यनरायण कुशवाहा ने बच्चेदानी का आॅपरेशन किया था। जिसके दो घंटे बाद ही मौत हो गयी। घटना के बाद से ही डाक्टर फरार है। मृत महिला की पहचान माया देवी (36) पति पंचु चैहान के रूप में हुयी है।

घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया है। वही परिजन महिला की लाश को लेकर इटाढ़ी थाने पहुंचे। वहां डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here