भैंस चोरी के विवाद में फंसा पूरा गांव

0
1824

बक्सर खबर : कभी-कभी छोटी घटना बड़ा रुप धारण कर लेती है। चुरामनपुर गांव में पिछले दिनों भैंसा चोरी की घटना हुई। बेवा महिला लालमुनी देवी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थानेदार ने मामले को हल्के में लिया। चोर पकड़ा गया। लेकिन आपसी पंचायत में उसे जाने दिया गया। सबके सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस की हिरासत से जाते ही आरोपी तुलसी पाली पिता झुलन पाल ने पाला बदला और गांव के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। जब थानेदार को यह बात पता चली तो उनके होश ठिकाने आ गए। तब उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए तुलसी पाल को अभियुक्त बनाया है। वहीं बेवा लालमुनी देवी परेशान है। उसकी भैंस तो चोरी हो गई। इस चोर-पुलिस के खेल में उसका क्या होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here