भू-माफियाओं में टकराव आठ घायल, 48 पर एफआइआर

0
4195

बक्सर खबरः भूमी विवाद में चटकी लाठियां आठ लोग घायल। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के वार्ड न05 के वंशराज मुहल्ले की है। जहां शनिवार दोपहर खिरौली निवासी पंकज दूबे व उद्देश्वर सिंह जमीन पर कब्जा करने पहुचे। परन्तु दोनों पक्षों के बीच बात न बनी। लाठी डंडे चलने लगे। पुरे इलाके में भगदड़ मच गयी। देखते-देखते वंशराज की गली रणक्षेत्र बन गया।

नगर के वंशराज की गली स्थित जमीन पर विवाद चल रहा था। एक तरफ से पंकज कुमार दूबे, उमेश दूबे, सरोज दूबे, कामेश्वर दूबे वही दूसरे पक्ष के राजू सिंह, उद्देश्वर सिंह, सूर्यप्रताप सिंह व सुधा देवी को गंभीर चोटे आयी है. जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि दोनो तरफ से 13 लोगों के खिलाफ नामजद व 25 खिलाफ अज्ञात मामला दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here