भुवन बने भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

0
1086

बक्सर खबर : डुमरांव के तेज तर्रार भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश भुवन को पार्टी ने नई जिम्मेवारी दी है। फिलहाल उनको पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष सह संयोजक बनाया गया है। बातचीत में ओमप्रकाश भुवन ने बक्सर खबर को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उन्हें इस पद पर मनोनित किया है। वहीं दूसरी तरफ भुवन को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय व युवराज चन्द्र विजय सिंह ने  कहा भुवन युवा व कर्मठ व्यक्ति हैं। वे पार्टी के लिए बेहतर कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here