भारी मात्रा में शराब बरामद, पूर्व मुखिया समेत पांच नामजद

0
3727

बक्सर खबर : जिले में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। इटाढ़ी पुलिस ने हकिमपुर गांव से 370 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शनिवार की शाम हुई कार्रवाई में इस गांव के रामजी व सूखारी भर को गिरफ्तार किया गया है। शराब एक बोलेरो में लदी थी। जिसे सुक्रवलिया पंचायत के पूर्व मुखिया रामनरायण सिंह के अहाते में खड़ा किया गया था। पुलिस के अनुसार बीआर 1 पी 3728 नंबर की बोलेरो में इसे हकिमपुर में छिपाया गया था। बरामद शराब झारखंड निर्मित है। जिसे यहां तक चौसा के अजीत यादव व अमित यादव ने पहुंचाया था। वे ही शराब का अवैध कारोबार करते हैं। गाड़ी भी उन्हीं की है। उनके लिए रामजी व सूखारी काम करते हैं। इन पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वैसे सूत्रों ने यह बताया कि पूर्व मुखिया का परिवार यहां रहता नहीं है। लोगों की नजर से शराब की खेप को छुपाने की गरज से गाड़ी उनके हाते में खड़ी की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here