भाभी के प्यार में देवर ने की भाई की हत्या

0
4045

बक्सर खबर: सिमरी थाना के गायघाट गांव में रविवार की रात घर के बाहर सो रहे अर्जुन बिंद की हत्या कर दी गयी थी। अगली सुबह गांव वालों को पता चला कि किसी ने चाकू से उसका गला काट दिया है। खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साल बाद मुंबई से गांव आए युवक की हत्या किसने और क्यूं कर दी। घटना के अनुसंधान में जुटी पुलिस ने बुधवार को हत्या के राज का खुलासा कर लिया। हत्या किसी और ने नहीं उसके सगे भाई सुग्रीव बिंद ने की है। इसका उदभेदन मृतक की पत्नी रेशमा के बयान से हुआ है। उसने जांच में स्वीकार किया कि पति के नहीं होने की स्थिति में पिछले एक साल से उसका संबंध सुग्रीव से था। पर उसे यह नहीं पता था कि वह अपने भाई की हत्या कर देगा। जानकारी मिलने के बाद से सुग्रीव को पुलिस तलाश रही है। घटना के दिन मृतक के पिता रघुनी बिंद ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिस वजह से पुलिस ने तब उसे हिरासत में नहीं लिया था। जानकारी के अनुसार उसकी शादी भी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here