भाजपा सांसद की शिकायत पर प्रशासन बेनकाब

0
2135

बक्सर खबर : कहा जाता है, राजनीति में जिसके पास स्ट्राइक होता है। वह हीरो होता है। ऐसा हर बार नहीं होता। जिसके पास गेंद होती है। वह भी बल्लेबाज को बोल्ड कर सकता है। ऐसा गेम बजाया है, बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने। चक्की प्रखंड में बनकर तैयार हुए पावर सब स्टेशन को लेकर उन्होंने ऐसी गेंद मारी जिससे प्रशासन बेनकाब हो गया। साथ ही इस क्षेत्र के विधायक जी तो बोल्ड ही हो गए। पिछले दिनों इस पावर सब स्टेशन के उद्घाटन का खूब प्रचार-प्रसार हुआ। उप मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। राजनीतिक गोटी सेट हुयी। पहला डेट फेल हो गया। इस बीच दूसरा डेट रखा गया। वह भी फेल हो गया। सूचना मिली जयललिता जी के निधन के कारण राजकीय शोक घोषित हो गया। इस लिए उद्घाटन नहीं हो सका। वहीं दूसरी तरफ एक पत्र सामने आया है। जिसे सांसद के पैड पर उनके निजी सचिव ने जारी किया है। जिसमें सांसद ने कहा है। सत्रह माह पहले चक्की सब स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गयी थी। तब वहां भाजपा की विधायक दिलमणी देवी थी। लेकिन, जब पावर हाउस बनकर तैयार हुआ तो उसका श्रेय लेने की होड़ मच गयी। मैं वहां का सांसद हूं। इसकी सूचना मुझे नहीं मिली। जबकि निर्माण केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए अनुदान से हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने उर्जा मंत्री से की। वहां से तत्काल बिहार बिजली बोर्ड के डायरेक्टर प्रत्यय अमृत से जवाब मांगा गया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों पर इसका ठिकरा फोड़ा। वहीं डीएम ने भी सांसद के फोन करने पर अपने आप को अनजान बताया। जब इसकी फटकार बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों को लगी तो, उन्होंने सांसद को फोन किया। श्रीमान कल दोपहर में उद्घाटन का समय रखा गया है। आप आमंत्रित हैं। सांसद तो नहीं आए। पर उनकी शिकायत ने जिले में चल रहे राजनीति के इस खेल को केन्द्र से लेकर राज्य स्तर तक पर सुर्खियों में ला दिया। डीप्टी सीएम के उद्घाटन का कार्यक्रम रद्द हो गया। वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव से उनकी राय जानने का प्रयास किया गया। उनका कहना था। फिलहाल उद्घाटन टल गया है। अब मार्च में होगा।

ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव की फाइल फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here