भाजपा नेता दिनेश ओझा का असामयिक निधन

0
4091

बक्सर खबर : भाजपा नेता दिनेश ओझा का गुरुवार की रात असामयिक निधन हो गया। सिमरी प्रखंड के बड़का सिंहनपुरा गांव निवासी ओझा दल के समर्पित नेता थे। स्वयं का राजनीतिक जीवन भी काफी सक्रिय था। दो बार पंचायत चुनाव में अपनी भाभी को बीडीसी उम्मीदवार के रुप में जीत दिलाने में सफल रहे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात अचानक सीने में दर्द हुआ। घ्ररवाले शहर के निजी अस्पताल गए। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिलनसार स्वभाव के दिनेश ओझा अपने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनका शव गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शुक्रवार की शाम पार्थिव शरीर को उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अपने चार भाइयों के बीच वे तीसरे नंबर पर थे। इनकी दो पुत्रियां हैं।

1 COMMENT

  1. हमारे युवावर्ग के नेता ,भाई ,चाचा ,रक्षक ,शेर ,सम्राट ,और सब कूछ आपको शत शत नमन गरीबो के मसीहा आपकी बहूत याद आयेगी ???????

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here