बड़ी सफलता: मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, एक गिरफ्तार

0
1817

बक्सर खबर: अपराध की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस को गुरुवार की शाम बड़ी सफलता मिली। बगेन थाना के भादा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है। पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार बरामद किए हैं। इस आरोप में एक गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गांव में शाम साढ़े छह बजे के लगभग छापा मारा। फैक्ट्री विजय शर्मा के घर में चल रही थी। मौके से हथियार बनाने की मशीन, अर्धनिर्मित हथियार, बन्दूक ,देशी कट्टा  बरामद हुआ है। विजय को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने की। बक्सर खबर को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भादा गांव में अवैध हथियार का निर्माण हो रहा है। इसके अधार पर एक टीम बनायी गयी थी। जिसे यह सफलता मिली। अभी छापेमारी जारी है कितने हथियार बरामद हुये है इसके बारे में अभी कुछ कहा नही जा सकता है। शुक्रवार प्रेस कांफ्रेस में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। सू़त्रों की माने तो शर्मा स्वयं ही इस कारोबारा को अंजाम देता था। उसके यहां कुछ लोग आर्म्स की मरम्मत के लिए भी आते थे। वैसे पूरी जानकारी शुक्रवार को ही मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here