ब्रह्मपुर इलाके में युवक को मारी गोली, विरोध में एनएच जाम

0
2816

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के रामगढ़ पोखरा गांव के पास युवक की हत्या का प्रयास किया गया। घटना रविवार की सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच की है। इस गांव के निवासी बम जी यादव को कुछ युवक गांव से बुलाकर सड़क के तरफ ले गए। वहां उनके बीच कुछ बात हुई। इतने में उसे एक युवक ने गोली मार दी। घायल अवस्था में बम जी सड़क किनारे लुढ़क गया। गोली की आवाज सुन गांव के लोग घटना स्थल के तरफ लपके। यह देख हमलावर भाग निकले। भागने के क्रम में उनकी एक बुलेट बाइक मौके पर छूट गई है।

आक्रोशित लोगों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर रखा है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर ने बताया युवक घायल है। उसे उपचार के लिए यहां से रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हत्या के इस प्रयास में इसी गांव का एक और युवक शामिल है। पुलिस ने फिलहाल उसके परिजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लेकिन वह महिला काफी सहमी हुई है। भागने के दौरान हमलावर वहां अपनी एक बुलेट बाइक छोड गए हैं। जिसके नंबर के आधार पर पुलिस अन्य की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here