बोलेरों और स्कार्पियों की टक्कर से सात लोग घायल

0
2906

बक्सर खबर : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल सात लोग शुक्रवार को घायल हो गए। पहली घटना सिकरौल थाना के ठोरा पुल के पास हुई। एक बाइक पर सवार अविनाश चौधरी, सुरेश कुमार राम ग्राम नोनिया डेरा थाना डुमरांव एवं सुरेन्द्र राम ग्राम रजिया, थाना पिरो, जिला भोजपुर, यह तीनों गिरधरपुर जा रहे थे। जैसे ही ठोरा पुल पार किया। सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए वहां से सदर अस्पताल भेजा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया वे सभी लड़के का छेका करने के लिए गिरधपुर जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।

दूसरी घटना चौसा-बनारपुर मार्ग पर हुई। शाम साढ़े पांच बजे के लगभ्गा अखौरीपुर गोला से कुछ लोग टैम्पों में सवार हुए। सभी यात्री विभिन्न गांवों के थे। तभी बनारपुर मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टैम्पों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजय सिंह, चंदन सिंह दोनों ग्राम डेहरी, तसउर खान व मेहरु निशा दोनों ग्राम खरपुरा (सभी थाना राजपुर)घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार अजय सिंह का हाथ एवं मेहरु निशा का पैर टूट गया है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here