बेटे को बचाने के लिए मां ने दी जान

0
1745

बक्सर खबर : मां के सामने अगर मौत बेटे को हाथ लगाए तो वह मौत से भी टकरा जाती है। यह बात यूं ही नहीं कही गयी। बुधवार की सुबह सोनवर्षा ओपी के इटावना गांव में ऐसी की दुखद घटना हुयी। युवक संजय तिवारी सुबह साढ़े आठ बजे स्नान कर छत पर आया। सूखने के लिए कपड़े तार पर डालने लगा। उसका शरीर भीगा हुआ था। तार में कहीं से करंट दौड़ रहा था। वह उसकी चपेट में आ गया। छत पर ही बैठी हुई मां मनोरमा देवी ने जब यह देखा तो लपक कर तार को खींच और तोड़ दिया। अब करंट मां के शरीर में दौड़ गया। उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। परिजन घायल बेटे को लेकर आरा के निजी अस्पताल में भागे। सूचना के अनुसार उसकी भी हालत गंभीर बनी हुयी है। गांव के लोग युवक की सलामती के लिए परमात्मा से प्रार्थना कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here