बेटे के इश्क में मां हुई कुर्बान

0
12399

बक्सर खबर : सारिमपुर में रहने वाली शायरा बानों (45) की हत्या अहले सुबह कर दी गई। सूचना के अनुसार चाकू से गोदकर उसे मारा डाला गया। लाश को गंगा पुल के दूसरे छोर अर्थात यूपी की सीमा के पास पुल से नीचे गिरा दिया गया। घंटो पुलिस परेशान रही। हत्या किसकी हुई और क्यों। जब राज खुलकर सामने आया तो पुलिस भी दंग रह गई। शायरा बानों रोज सुबह टहलने जाती थी। नित्य की भाती मंगलवार की सुबह भी वह टहलने गई। पहले से घात लगाए बैठी महिलाओं ने उसे पुल पर ही घेर लिया। चाकू से कई जगह गोद दिया गया। इसके बाद लाश को पुल से नीचे फेक दिया।

बेटे का प्रेम बना हत्या की वजह
बक्सर : शायरा के दो बेटे हैं। जुवैर व जुबैद, दोनो नौजवान हैं। छोटा बेटा जुबैद पड़ोस की लड़की के साथ इश्क फरमा रहा था। जो उसी बिरादरी की है। यह बात लड़की के घर वालों को पता चल गई थी। वे शायरा पर दबाव बना रहे थे। उसका निकाह कर दो। मां तैयार नहीं हो रही थी। अपने शौहर शादीर अंसारी जो सउदी में रहते हैं। मशविरा किया और बेटे को वहां भेजने की तैयारी में लग गई। इसकी भनक लगते ही महिलाओं ने योजना बनाई और शायरा को टपका दिया। पूछने पर नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है। मृत शायरा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here