बेटी की शादी से पहले ही पिता की उठ गई अरथी

0
488

बक्सर खबर : स्टेशन मास्टर मनबोधन सिंह की हत्या उलझती जा रही है। पुलिस सुराग तलाश रही है। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो रहे। न तो घर में लूट के निशान मिल रहे है। परिवार वाले भी इस तरह की शिकायत नहीं की है। अपराधी किस तरफ से आए और कहां से निकल भागे। इसका पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस का शक घर वालों के इर्दगिर्द घूम रहा है। गांव वालों ने पुलिस को बताया है। किसी से उनकी अदावत नहीं थी। पत्नी लिलावती देवी का भी यही कहना है। जांच में कुछ बातें सामने आई हैं। जैसे मार्च के बाद वे सेवानिवृत होने वाले थे। मई में उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर रखी थी। यह उनकी तीसरी और छोटी बेटी थी। बड़ा बेटा संजय सिंह शादी-शुदा है। वह भी अलमस्त स्वभाव का है। छोटा बेटा तेज नरायण सिंह स्नातक पास है। उसकी भी शादी हो गयी है। वह भी बड़े भाई की तरह बेरोजगार है। इन कारणों के बीच पुलिस हत्या का सुराग तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here