बूढ़ा निकला वाहन चोर गिरोह का सरदार

0
882

बक्सर खबर : जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सरदर्द बन गयी हैं। इसकी जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम बूढ़ा सिंह उर्फ रंजय सिंह है। जिसे कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव से पकड़ा गया है। पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि उसका संपर्क यूपी, झारखंड और बंगाल के चोरों से है। यह सभी के सभी इसके यहां आते-जाते हैं। यही उनको जिले में संरक्षण देता है। पिछले कुछ दिनों में हुए बोलेरो की चोरी की चार घटनाओं में इसका हाथ है। इसके द्वारा बताए गए ठिकानों पर पुलिस फिलहाल छापामारी कर रही है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी से इनकार किया। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस फिलहाल इसकी गिरफ्तारी का जग-जाहिर नहीं करना चाहती। उसकी योजना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी तक इसे गुप्त रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here