बीडीसी के घर पर गोली बारी, आधा दर्जन नामजद

0
5135

बक्सर खबर : कोरानसराय थाना के नाजीरगंज गांव में मंगलवार की शाम गोली चलने लगी। लोग अचानक दहशत में आ गए। जब गोलियों की आवाज शांत हुई तो लोगों को पता चला बीडीसी सदस्य राकेश कुमार यादव के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ था। लोग पूरी सच्चाई समझ पाते। तब तक सूचना थाने पहुंच गई। स्वयं राकेश कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि उनके उपर जानलेवा हमला किया गया।

यह अपराध उनके पड़ोसी अरविंद यादव ने एवं उनके आधा दर्जन सहयोगियों ने किया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया यह घटना आपसी विवाद का परिणाम ज्ञात हो रही है। घटना के मूल में संपति विवाद तथा रुपये का लेनदेन होना बताया जा रहा है। फिलहाल लिखित शिकायत को आधार मानकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here