बीडीओ को डीपीआरो ने जड़ा तमाचा

0
3097

बक्सर : जिला जन संपर्क पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार और राजपुर बीडीओ अजय कुमार के बीच शुक्रवार को नगर भवन में विवाद हो गया। बीडीओ ने डीपीआरओ को झाड़ लगा दी। अपने बेइजती से लाल हुए डीपीआरओ ने बीडीओ के गाल पर तमाचा जड़ दिया। यह सब कुछ उस वक्त हुआ। जब नगर भवन में मानव श्रृंखला के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक चल रही थी। सभी अधिकारी भौचक्क रह गए। किसी को समझ में नहीं आया मामला क्या है। मामला यह था कि जन संपर्क पदाधिकारी मानव श्रृंखला से जुड़ी प्रचार सामग्री का उचित उपयोग नहीं करने की बात बीडीओ से कह रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। संयुक्त संबोधन के लिए डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा भी वहां मौजूद थे। अधिकारी इस मामले में बीच-बचाव का प्रयास कर रहे हैं। वहीं बीडीओ का कहना है। मैं इसकी प्राथमिकी दर्ज करुंगा। वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद नगर कोतवाल जन संपर्क पदाधिकारी को अपने साथ ले गए। ऐसा देखने वालों ने बताया। फिलहाल नगर भवन में अधिकारी पूरे मामले को शांत करने में जुटे हैं। क्योंकि शनिवार की दोपहर मानव श्रृंखला बनाई जानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here