बीजेपी नेता को मारने के लिए तान दी पिस्तौल

0
2975

बक्सर खबर : भाजपा के नगर महामंत्री अमर जायसवाल ने युवक ने जान मारने के लिए पिस्तौल तान दी। यह घटना गुरुवार की शाम सवा सात बजे हुयी। अपनी जान बचाने के लिए नेता छिप गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहां नगर थाने की टीम पहुंचे। इससे पहले ही हमलावर युवक चंदन कुमार फरार हो गया। अमन जायसवाल ने बताया कि उनकी महावीर चौतरा में दुकान है। यह युवक शाम के समय बाहर आकर हंगामा करने लगा। मैंने उसे यहां से हटने को कहा। वे पहले तो चला गया। मगर कुछ मिनट बाद पुन: आया और मेरे उपर पिस्तौल तान दी। पुलिस चंदन की तलाश कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका चरित्र पहले से ही विवादित है। घर परिवार के लोग भी उसकी वजह से परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here