बीए की छात्रा ने लगा ली फांसी, परिवार हतप्रभ

0
5591

बक्सर खबर : बीए की छात्रा ने फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने इसके लिए ऐसा वक्त चुना जब घर में कोई नहीं था। बुधवार की दोपहर एक बजे के लगभग फुलगीता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया। फंदा लगाया और उसपर झूल गई। इसकी भनक आस-पास वालों को तब लगी। जब उसके पिता शिवानंद गोड़ घर पहुंचे। देखा बेटी फंदे से झूल रही है। उनका घर गोलंबर से लगे जासो रोड में है। मुफस्सिल थाने को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची, पंचनामा हुआ। वहां से ऐसा कुछ भी नहीं मिला। जिससे देखकर यह पता चले उसने ऐसा किन कारणों से किया।

पिता के अनुसार ऐसी कोई बात नहीं थी। किसी पर उनको शक भी नहीं। जिससे तंग आकर उसने ऐसा किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि फुलगीता की मां नहीं है। वह केके मंडल कालेज से स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही थी। उसका एक भाई है जो पटना में रहकर पढ़ाई करता है। पिता ठेकेदार हैं, जो भवन निर्माण का कार्य करते हैं। दोपहर के वक्त वह घर में अकेली थी। ऐसे में क्या कारण रहा जो उसने फांसी लगाई। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

फंदे पर लटकी छात्रा की लाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here