बिहार से यूपी जा रहा गांजा बरामद

0
882

बक्सर खबर : बिहार से यूपी ले जाई जा रही गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह बरामदगी औद्योगिक पुलिस ने रविवार की रात की। इसे अंबेसडर कार मे रखकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूत्रों ने इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को दी। औद्योगिक थाने की टीम को इसकी जिम्मेवारी दी गयी। पूरे दिन गोलंबर के पास तलाशी अभियान चला। पर सफलता नहीं मिली। रात साढ़े ग्यारह बजे बताए गए नंबर की कार अहिरौली मोड के पास खड़ी देखी गयी। जिसमें दस-दस केजी के तीन पैकेट बरामद हुए। साथ में अखिलेश सिंह पिता सुमेर सिंह, ग्राम दुबौली, जिला बलिया पकड़ा गया। बरामद गांजा और तस्कर को डीएसपी शैशव यादव ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। साथ में औद्योगिक के थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव भी थे। पुलिस ने माना कि तस्कर ने कई लोगों के नाम बताए हैं। यह आरा जिला से गांजा लेकर यूपी के बलियां के लिए चला था। निशानदेही पर और लोगों की तलाश की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here