बिहार में सर्वश्रेष्ठ हैं डुमरांव के आम, मिला पुरस्कार

0
4382

बक्सर खबर : अपना जिला पूरे बिहार ही नहीं देश में अलग पहचान रखता है। यहां की मिट्टी में जो मिठास है। उसका सानी पूरा बिहार नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं। फलों के राजा आम की। बिहार सरकार द्वारा राजधानी में आम प्रदर्शनी लगाई गई। तीन दिनों तक चली प्रदर्शनी में बक्सर के आम को प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों पुरस्कार प्राप्त हुए। यह आम कहीं और के नहीं डुमरांव राज परिवार के बगीचे से पटना ले जाए गए थे। प्रथम पुरस्कार फजली को मिला। द्वितीय पुरस्कार समरबसिह-चौसा को मिला। तृतीय पुरस्कार दशहरी अर्थात बम्बइया को मिला। पूरे बिहार से लाए गए आमों में तीन प्रजातियों में डुमरांव बड़ा बाग के आम सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए।

इसके एवज में युवराज चन्द्र विजय सिंह को सरकार द्वारा प्रमाणपत्र एवं 7500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी राज परिवार के युवराज चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को दी। अपना प्रमाण पत्र दिखाते हुए उन्होंने कहा बिहार बागवानी सोसाइटी एवं बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर द्वारा प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। डुमरांव कृषि कालेज के तीन सदस्यों के दल ने बड़ा बाग से इन फलों का चयन किया था। जिसमें डा. विनोद कुमार सिंह (सहायक प्राध्यापक प्रसार शिक्षा), डा. डीके सिंह (सहायक प्राध्यापक उद्यान विकास ) एवं पवन शुक्ल (सहायक प्राध्यापक उद्यान विकास ) शामिल थे। युवराज ने कहा बड़ा बाग कृषि कालेज के शोध रत छात्रों के लिए सदैव खुला है। वे चाहें तो यहां की वनस्पति पर अपना शोध कर सकते हैं। राज परिवार की इस उपलब्धि पर बक्सर पत्रकार संघ, शिवजी पाठक, ब्रह्मा पांडेय, अंबरीष पाठक, सुरेन्द्र नायर, बृजमोहन राय, विशेश्वर आदि ने राज परिवार को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here