विद्युत अधिकारियों के समर्थन में आए नेता, जलाएंगे सांसद का पुतला

0
5041

बक्सर खबर : बिजली विभाग के अधिकारी दोषी नहीं। वहां पहुंचे शहर के असामाजिक लोगों ने मारपीट की। कल तक यह कहने वाले राजनीतिक लोग अब खुलकर अधिकारियों के समर्थन में आ गए हैं। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा। हम भाजपा की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। यह सबकुछ सांसद करा रहे हैं।

वे चाहते हैं कि अधिकारियों पर एकतरफा कार्रवाई हो। हम ऐसा नहीं होने देंगे। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसका पुरजोर विरोध करते हुए जदयू और राजद के लोग मंगलवार को माडल थाना के समक्ष दोपहर दो बजे सांसद का पुतला जलाएंगे। हम अन्याय नहीं होने देंगे। क्या किसी दल को इसका समर्थन प्राप्त है? यह पूछे जाने पर अशोक सिंह ने कहा कई दलों के लोग रहेंगे। हालाकि इस विरोध से यह साबित हो गया है कि इस मुद्दे पर राजनीति शुरु हो गई है। कल देखने के बाद पता चलेगा। यह राजनीति है या कुछ और ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here