बिजली विभाग के खिलाफ जारी है धरना, पहुंचने वाले हैं सांसद

0
4804

बक्सर खबर : बिजली विभाग के खिलाफ भड़का आक्रोश अभी तक शांत नहीं हुआ है। विरोध कर रहे भाजपा के लोगों का सड़क जाम जारी है। सूचना के अनुसार घायल भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व छात्र नेता रामजी सिंह को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। राणा का हाथ टूटने एवं रामजी के सर में चोट आने की बात कही जा रही है। प्रदर्शन स्थल पर सांसद अश्विनी चौबे पहुंचने वाले हैं। आगमन के बाद ही संभवत: जाम समाप्त हो। सांसद के आगमन की खबर से जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं। क्योंकि पब्लिक उग्र है। पास में ही जिलाधिकारी का आवास है। कभी भी स्थिति भयंकर हो सकती है। जिसको देखते हुए डीएम आनलाइन हैं। डीडीसी मोबीन अली अंसारी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं।

 

आपस में उलक्षे लोग

रामजी के उपर प्रोजेक्ट इंजीनियर में बोला हमला
बक्सर : पुलिस के अनुसार रामजी सिंह का आरोप है कि उनके उपर प्रोजेक्ट इंजीनियर सुरेन्द्र यादव ने हमला किया। जिसके कारण उनके सर में चोट आई । उनकी मदद को पहुंचे भाजपा अध्यक्ष राणा पर भी उन लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें बिजली विभाग के अभियंता भी शामिल रहे। परिणाम स्वरुप हालात बेकाबू हुए। धरने पर बैठे लोग अभियंता सुदीप कुमार व सुरेन्द्र यादव को को बर्खास्त करने व एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विजय मिश्रा

भ्रष्टाचार में डूबा है जिला : विजय मिश्रा
बक्सर : भाजपा अध्यक्ष व युवा नेता रामजी सिंह के साथ हुई घटना प्रशासन की गुंडागर्दी का परिणाम है। यह ऐसा विभाग है, जो मीटर मार्च में लगाता है। बिजली का बील जनवरी से भेज देता है। यह सबकुछ हर अधिकारी की नजर में है। बावजूद इसके लेन-देन का खेल जारी है। सभी विभागों के मुख्य अधिकारी जिलाधिकारी हैं। जिला बनने के बाद ऐसे घोटाले समाहरणालय में हुए हैं। जो आजतक नहीं हुए थे। नतीजा एक को देख दूसरा भी विभाग की उसी राह पर चल रहा है। इन सभी पर प्राथमिकी होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here