बिजली ने ली युवक की जान, एक महीने में दूसरी घटना

0
1635

बक्सर खबर : आबादी बढ़ती जा रही है। ऐसे अनेक गांव हैं। जिनके उपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। इन्हें हटाया नहीं जा रहा। नतीजा आए दिन दुर्घटना हो रही है। बुधवार को औद्योगिक थाना के अहिरौली में पच्चीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी। एमए के छात्र शिवजी यादव पिता श्रीराम यादव दोपहर के वक्त बिजली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने एनएच चौरासी पर सड़क जाम कर दिया। उनकी शिकायत थी कि पिछले कई वर्ष से गांव के लोग आवेदन दे बिजली के तार हटाने की मांग कर रहे हैं। कोई सुन नहीं रहा। जाम हटाने के लिए सदर बीडीओ मनोज कुमार, औद्योगिक थानाध्यक्ष मौके पर मशक्कत करते दिखे। इसी बीच सदर विधायक संयज तिवारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पक्ष और अधिकारियों से बात की। जाम समाप्त हुआ। पर सवाल जस का तस बना रह गया। क्या बिजली के तार हटेंगे। या मौत का सिलसिला जारी रहेगा। इसी माह मुफस्सिल थाना के नदांव गांव में 18 वर्षीय युवक सत्यम सिंह की मौत हो गयी। वह अपनी छत कुछ सामान उतारने गया था। इसी दौरान ग्यारह हजार वोल्ट का तार उससे छू गया। यह दोनों घटनाएं टल सकती थी। क्योंकि यहां के लोगों ने पूर्व से ही विभाग को आवेदन दे रखा था।

जाम कर रहे लोगों को समझाते विधायक, बीडीओ और थानाध्यक्ष
जाम कर रहे लोगों को समझाते विधायक, बीडीओ और थानाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here