बाढ़ में डुबने से युवक मौत

0
4333

बक्सर खबरः बाढ़ में नहाने के दौरान युवक की डुबने से मौत हो गयी। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करहंसी गांव के समीप दोपहर 1ः20 बजे घटी। जब युवक अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहानें गया था। मिल्कियां पुल से छलांग लगा नहाने लगे। उसी दौरान मृत युवक पानी के बवन्डर में फंस गया। आस-पास नहाने रहे लोगों ने खोजबीन शुरू की युवक तो मिला पर वह जिंदा नही था। उम्मींद में लोग सदर अस्पताल लेकर भागे। वहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान पाण्डेयपट्टी निवासी स्वर्गीय कन्हैया सिंह के पुत्र विनोद सिंह(28) के रूप में की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here