बाहर आने की तैयारी में है डीएम को धमकी देने वाला !

0
2403

बक्सर खबर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह से लेकर सपा नेता आजम खान तक को धमकी देने वाला शख्स अब खुली हवा में सांस लेने की तैयारी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं उस सिरफिरे मजनू की। जिसे एक वर्ष पहले बक्सर पुलिस ने केन्द्रीय जेल पहुंचाया था। शन्नी यादव नाम का युवक मुंगेर जिला के माया गांव का रहने वाला है। उसने कई मर्तबा बक्सर डीएम को धमकी दी। यह वाकया सितम्बर से अक्टूबर 2015 के बीच का है। तब विधानसभा चुनाव की सरगर्मी थी। पुलिस व्यस्तता के कारण उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसी बीच उसने सदर बीडीओ मनोज कुमार को धमकी दी। लगे हाथ दस पन्द्रह लाख की रंगदारी भी मांग ली। उसके खिलाफ पहले सिर्फ धमकी का मुकदमा एक मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया था। बीडीओ ने धमकी और रंगदारी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस उसे तलाशते मुंगेर पहुंच गयी। इस मामले की सुनवायी पिछले कई माह से चल रही है। उम्मीद है कि अगले एक दो दिन में फैसला आ जाएगा। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उसे डीएम को धमकाने वाले मामले में रिहाई मिल सकती है। क्योंकि केश के अनुसंधान कर्ता से लेकर डीएम की जगह प्राथमिकी दर्ज करने वाले सूचक तक ने इसमें गवाही नहीं दी। नतीजन न्यायालय से उसे राहत मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है। बीडीओ द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा अलग है। दूसरे मामले की वजह से संभवत: वह बाहर नहीं आ पाएगा। वहीं न्यायिक सूत्रों ने बताया बीडीओ भी गवाही के लिए कोर्ट नहीं गए। उनका मामला भी निपट सकता है। हालाकि यह सबकुछ न्यायालय पर निर्भर करता है। यहां हम पाठकों को बता दें। 17 नवम्बर को वह जेल गया था। फोन करने के पीछे उसकी मनसा बक्सर के एक युवक को फंसाने की थी। जो उसके प्यार में बाधक बन रहा था। इसका खुलासा उसी समय हो गया था। क्योंकि जिसे भी वह धमकी देता। उसी युवक का नाम रखता था। पता बता कार्रवाई की चुनौती भी देता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here