बारातियों के उपर से गुजर गई दूल्हे की गाड़ी

0
3580

बक्सर खबर : आधी रात के वक्त जमीन पर शो रहे तीन बारातियों के उपर से दूल्हे की कार गुजर गई। इनमें से दो की हालत गंभीर है, तीसरा पूरी तरह खतरे से बाहर है। घटना भोजपुर जिला के करनामेपुर गांव की है। जहां औद्योगिक थाना के दलसागर गांव से बारात गई थी। शनिवार की रात बारात लगने के उपरांत बैंड वाले खाना खा शो रहे थे। इसी बीच शादी के लिए घर तक गई दूल्हे की कार उसे छोड़ लौट रही थी। नीचे बैंड पार्टी के शंकर दयाल राम, जगदीश राम, महेन्द्र सो रहे थे। चालक ने उनके उपर ही कार चढ़ा दी।

सभी घायल दलसागर गांव के ही रहने वाले हैं। उन सभी को शहर के शिवरात्रि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें शंकर व जगदीश की हालत गंभीर है। उन्हें आई सी यू में भर्ती किया गया है। बैंड पार्टी के सदस्यों ने बताया कि चालक नशे में था। जिसकी वजह से ऐसा हुआ। मौके पर ही चालक अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया है। वहीं अन्य ग्रामीणों ने बताया कार खाली थी। इस लिए ऐसा अनुमान है इन तीनों को बहुत चोट नहीं आई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here