बारातियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

0
1903

बक्सर खबर : बक्सर की तरफ आ रही इंडिका कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर कृतसागर गांव के समीप हुयी। यह इलाका कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। यह वाकया सुबह साढ़े छह बजे के लगभग हुआ। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने फोन से पुलिस को दी। उसने कहा कि संबंधित थाने ने बहुत ही अमानवीय जवाब दिया। इसके तुरंत बाद हमने एसपी के नंबर पर सूचना दी। तत्काल पुलिस हरकत में आयी। सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष ने कहा ऐसी बात नहीं। हमने त्वरित कार्रवाई की। घायलों में चालक की हालत सबसे खराब थी। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बलियां जिला के थे। पटना से तिलक चढ़ा वे लोग वापस लौट रहे थे। घायलों में रोहित सिंह, रितेश सिंह शामिल हैं। अन्य के नाम ज्ञात नहीं हो सके। वे कुछ भी बात नहीं पा रहे थे। उन सभी को बेहतर उपचार के लिए यहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here