बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ठाकुर ने बांटी छठ पूजा की सामग्री

0
812

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में गुरुवार को नेता जी पहुंचे। ग्रामीणों को बताया गया विवेक ठाकुर आए हैं। भाजपा दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके विवेक ठाकुर को बहुत से कार्यकर्ता व ग्रामीण पहचानते हैं। उनके बीच पहुंचे तो लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे यहां लोगों के बीच छठ पूजा का सामान वितरित करेंगे। उन्होंने सूप, नारियल व कुछ पूजा सामग्री का वितरण किया। धर्म का कार्य करने पर आर्शीवाद तो मिलता ही है। ठाकुर ने बताया त्योहार के समय में तो हर कोई अपनों की मदद करता है। हम भी उसी में भागिदार बनने चले आए। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि विवेक ठाकुर विशेष रुप से कठार गांव में आयोजित स्व. कैलाश पति मिश्रा की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। आगमन से पहले की ठाकुर ने अपनी यात्रा का दूसरा प्रयोजन भी तय कर रखा था। जिससे आम जन से वे सीधे तौर पर जुड़ जाएं। सबसे पहले कठार गांव की दलित बस्ती में उन्होंने पूजा सामग्री वितरित की। इसके बाद डुमरी, ढ़काइच, पैगंबरपुर, खरहाटांड, सहियार, एकवना, गांगौली, गायघाट आदि गांवों में गए और वितरण किया। उनके साथ डुमरी मंडल अध्यक्ष संतोष शाह,गोपालजी चौबे, भाष्कर कुमार, अभय ओझा, अनुज कुवंर, कुदंन, सुनील पांडेय, मंटू कानू, अशोक राय आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here