बाढ़ पीडि़तों ने किया हंगामा, जलाया पुतला

0
828

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के बाढ़ पीडि़तों को उनका मुआवजा नहीं मिल रहा है। इसकी वजह सदर सीओ की मनमानी है। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि मुआवजा देने में भी कमीशन लिया जा रहा है। दलालों के माध्यम से सदर अंचल में काम हो रहा है। जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए। दर्जनों गांव के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए बुधवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त सदर सीओ अनिता भारती का पुतला जलाया। इसका नेतृत्व जयप्रकाश सिंह मुखिया व अरुण कुमार बीडीसी कर रहे थे। मौके पर ठोरा, तुर्क चकियां, छोटका व बड़का नुआंव, गोप नुआंव, मिल्कियां, गोसाइपुर, दुबौली, हरीपुर, पुलियां व गोविंदपुर गांव के महिला व पुरुष उपस्थित थे।

सीओ का पुतला जलाते ग्रामीण
सीओ का पुतला जलाते ग्रामीण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here